Tuesday, 12 March 2019

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर #PledgeToRise के ज़रिए स्मिता ठाकरे ने ली प्रतिज्ञा


अंधेरी वेस्ट में मर्सिडीज बेंज के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यकर्म आयोजित किया गया , इस आयोजन की मुख्य अतिथि सशक्त महिला और समाज सेविका  स्मिता ठाकरे थी| #PledgeToRise नामक इस कार्यक्रम में स्मिता ठाकरे की संस्था मुक्ति फाउंडेशन का भी सहयोग थाइस आयोजन में सभी आयु की महिलाओं ने भाग लिया। सशक्तिकरणशिक्षा और पर्यावरण - इन तीन पहलुओं पर प्रकाश डालते हुएस्मिता ठाकरे ने महिलाओं को अपनी पसंद की किसी भी एक श्रेणी में इस तरह का प्रण  लेने के लिए प्रेरित कियाजबकि डॉ विश्वनाथ प्रभु ने धैर्यपूर्वक वहां सभी उपस्थित महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का उत्तर दिया।


महज़ महिला दिवस पर ही नहींबल्कि स्मिता ठाकरे और उनका लाभ निरपेक्ष संगठन मुक्ती हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को लेकर बेहद सक्रीय रहा हैउनके द्वारा पहले भी महिलाओं के लिए कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया हैजैसे कि ठाणे जेल में योग से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजनमहिलाओं की सुरक्षा की ख़ातिर देर रात तक लोकल ट्रेनों में बैटन्स और पैपर स्प्रे के साथ मुक्ति मार्शल्स की तैनाती आदि| इतना ही नहींसरकार द्वारा प्लास्टिक पर पाबंदी लगाए जाने के बाद मुक्ति फ़ाउंडेशन ने ग़रीब महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सिलाई मशीनों से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजन किया था जिसके ज़रिए तमाम महिलाओं को कपड़े के बैगकुशन कवरस्लिंग बैगकोस्टर्स आदि का निर्माण का मौका और रोज़गार मिला|                   

इस संगठन को पिछले दो दशकों में एचआईवी-एड्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से वैश्विक स्तर पर सम्मान मिल चुका हैस्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षामहिला सशक्तिकरण आदि के लिए भी इस संगठन को भी दुनिया भर में ख़ूब पहचान मिलीसंगठन द्वारा इन क्षेत्रों में किए गए विशेष कार्यों के चलते सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में काफ़ी मदद मिलीमुक्ति फ़ाउंडेशन द्वारा इन क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान से सभी वाकिफ़ हैंहाल ही में एचआईवी से संबंधित जागरुकता के लिए एलजीबीटी+फ़्रीडम परेड का आयोजन किया गया था जिसका समर्थन मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन ने किया थाइसके अलावा ब्रांड एम्बैसेडर जॉन अब्राहम के साथ I-Pledge अभियान और तमाम तरह के रोड शोज़सेलेब्रिटी फ़ंड रेज़र से जुड़े कंसर्ट जैसे तमाम आयोजन हुए हैं|समय-समय पर हेलन किलर इंस्टिट्यूट को आर्थिक मदद से लेकर तमाम तरह के उपकरण भी मुक्ति फ़ाउंडेशन ने मुहैया कराए हैंइसके अलावा स्पास्टिक सोसायटी से जुड़े कार्यों में भी फ़ाउंडेशन ने ख़ासा सहयोग प्रदान किया हैफ़ाउंडेशन ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है|

स्मिता ठाकरे ने कहा, "मैं पूरी शिद्दत के साथ ज़रूरतमंद महिलाओं की मदद करने का प्रयास करती हूं और उम्मीद करती हूं कि मेरी इस कोशिशों से मेरे आसपास के लोग भी प्रेरित हों ताक़ि समाज के ज़रूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिशों में हम पूरी तरह से कामयाब होंइस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं प्रण लेती हूं कि मैं महिलाओं के सशक्तिकरण के इस सफ़र में और अधिक महिलाओं तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करूंगीऔर मेरा मानना है कि समानता ही समाज को प्रगति के पथ ले जा सकती है|

 इस कार्यक्रम में एक और दिलचस्प बात - 'हैप्पीउत्पादन की पहली झलक देखि गयीयह एक अनोखा उत्पादन है जिसके जरिये महिलाये मूत्र खड़े होकर कर सकती हैयुवा तन्मय कांते ने उनके मित्र शिवम त्रिवेदी के साथ मिलकर इसकी अवधारणा की है। इस उत्पादन के पीछे की कल्पना उन्हें अपने घर में घटी परिस्थियों से मिली  तन्मय की माँ गठिया से पीड़ित थीइसलिए उन्हें उठने बैठने मैं परेशानी होती थी। इस तरह की गंभीर बीमारी में गर्भवती महिलाओं को खड़े खड़े पेशाब करने में भी सहायता मिलेइतना ही नहीं सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने से होने वाले रोगो से बचने का यह बेहतर विकल्प है|

ऐसे कार्यकर्मो की जितनी तारीफ़ की जाये उतनी कम है!




Monday, 11 March 2019

डिजिटल‌ डेमोक्रेसी की दिशा में Lokatantra.in का बड़ा कदम

Mohit Bharatiya, Tannisha Avarrsekar, Jayantrao Patil and Satyajeet Tambe Patil
 at the launch of Lokatantra.in
क्या आपको लगता है कि मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराना बेहद मुश्क़िल काम है? आप नहीं जानते हैं कि आपका संबंध किस चुनावी क्षेत्र से है? या फिर आपको ये समझने में मुश्क़िल पेश आती है कि आखिर किस उम्मीदवार को वोट दिया जाए? अब ये सब बीते दिनों की बातें हो जाएंगी.
तो आपका Lokatantra.in नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म में स्वागत है जो नेताओं और नागरिकों को जोड़नेवाली अनूठी वेबसाइट है और वोटिंग से संबंधित आपके तमाम सवालों के जवाब आसानी से देने में सक्षम है.
इस अनोखी वेबसाइट का संबंध किसी भी राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति अथवा विचारधारा से नहीं है.
Lokatantra.in का मकसद ईमानदार तरीके से अचूक और निष्पक्ष जानकारियां आप तक पहुंचाना है ताक़ि आप पूरी समझदारी‌ के साथ अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें.

इस चुनावी मौसम‌ में सभी मुम्बईकरों की चुनावी ज़रूरतों का एक‌मात्र ज़रिया बनी ये वेबसाइट दरअसल किंग्स कॉलेज लंदन से अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र की डिग्री हासिल करनेवाली और उसी कॉलेज की मनोनीत एसोसिएट तनीषा अवर्रसेकर की दिमागी उपज है.

इस प्लेटफॉर्म की विशेषता है कि ये मतदाताओं और उम्मीदवारों के बीच पारस्परिक ढ़ंग से संवाद कायम करने का एक बेहतरीन ज़रिया है जिसके माध्यम से दोनों को एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है. इस वेबसाइट के माध्यम से यूज़र्स को तथ्यों को जानने, उम्मीदवारों के इंटरव्यू देखने और उम्मीदवारों से सवाल पूछने और उनके काम के अवलोकन के अवसर से जुड़ी सेवाएं हासिल कर सकते हैं.

Lokatantra.in दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के वोटरों को अपने चुनावी उम्मीदवारों और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी मुहैया कराता है, उसकी प्रामाणिकता की जांच करता है और फिर उसी के आधार पर ऐसे आसान तरीके सुझाता है जो वोटर को आसानी से समझ में आ सके. दूसरी तरफ़ ये वेबसाइट पोल्स और सर्वे के तमाम ज़रूरी मुद्दों पर नागरिकों के विचारों से जुड़े डाटा भी इकट्ठा करती है. इसके बाद इस डाटा का विश्लेषण किया जाता है जिसे बाद में प्रकाशित किया जाता है ताक़ि नेताओं के चयन से संबंधित निर्णय लेने की प्रकिया में मदद मिल सके.

इस अनोखे प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि ये 18 से 25 साल की श्रेणी में आनेवाले युवाओं से उनके राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विचारों से संबधित ऐसे सवाल पूछता है जो उनके मतदान करने के व्यवहार को प्रभावित करता है और उन्हें हर मुद्दे की अपने लिए लगनेवाली अहमियत को रेट करने का मौका प्रदान करता है. उनके द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर एल्गोरिथ्म उनके जवाबों का मिलान उनके चुनाव क्षेत्रों के उम्मीदवारों से करता है जिनके विचार उनसे मिलते-जुलते हैं. चयन किए गए उम्मीदवारों से उसी तरह के सवाल पूछे जाते हैं और फिर उनके जवाबों की वीडियोग्राफ़ी की जाती है ताक़ि इस पूरी प्रक्रिया में एक तरह की पारदर्शिता बनी रहे.

Lokatantra.in की प्रमुख संपादक और सीईओ तनीषा अवर्रसेकर कहती‌ हैं, "हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते थे जहां युवा अपने नेताओं को बता सकें कि आखिर वो क्या चाहते हैं और वे ख़ासतौर से स्वतंत्र और युवा नेताओं द्वारा किए गए कामों का अवलोकन कर सकें और उनके अच्छे कामों की सराहना कर सकें."

Lokatantra.in के मार्केटिंग प्रमुख सूर्यादीप मल्होत्रा कहते हैं, "शुरुआत में Lokatantra.in को हम महज़ मुम्बई और उसके 6 चुनाव क्षेत्रों में बांटेंगे - मुम्बई दक्षिण, मुम्बई दक्षिण मध्य, मुम्बई उत्तर मध्य, मुम्बई उत्तर, मुम्बई उत्तर पूर्व और मुम्बई उत्तर पश्चिम हैं. मगर जल्द होनेवाले विधानसभा चुनावों से पहले हम पूरे महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं प्रदान करना शुरु करने की कोशिश करेंगे."

आखिर Lokatantra.in की क्या ज़रूरत है? अवर्रसेकर कहती हैं, "मुम्बई में 18-25 साल की श्रेणी में पंजीकृत युवाओं की संंख्या महज़ 5,93,105 है. शहर में रहनेवाले इस उम्र के नागरिकों की संख्या को देखते हुए ये संख्या बेहद कम है. हम अपने नेताओं को ज़िम्मेदार तभी ठहरा सकते हैं जब हम ख़ुद अपने वोट की ज़िम्मेदारी लें. युवाओं के लिए की गई इस पहल के ज़रिए मुम्बईकरों को बतौर नागरिक और अधिक जागरुक बनाने की कोशिश की जाएगी.

Lokatantra.in की बढ़ती लोकप्रियता से डिजिटल लोकतंत्र के ज़रिए युवाओं के सशक्तिकरण में ख़ासी मदद हासिल होगी.